spot_img
spot_img
Saturday, February 14, 2026
spot_img

काशीपुर : मकान मालिक पर लगा किरायेदार महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक महिला किरायेदार ने अपने मकान मालिक पर उसके साथ अश्लील हरकतें करने, छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी पर अभी कुछ दिन पहले सीएससी सेंटर संचालक ने भी फोटोस्टेट के पैसे न देने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

बिजनौर क्षेत्र निवासी एक महिला ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति महुआखेड़ा गंज में एक फैक्ट्री में काम करता है। वह अपने परिवार के साथ बघेलेवाला में भोगराज पुत्र नत्थू सिंह के मकान में किराये पर रह रही है। वह एक फैक्ट्री में दिन की ड्यूटी करती है और उसका पति फैक्ट्री में रात की ड्यूटी करता है।

महिला ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से उसका मकान मालिक भोगराज उसे अकेला देख कर बदनीयती से उसके कमरे में घुस कर उसके साथ अश्लील हरकतें तथा छेड़खानी करता था, जिसका विरोध करने पर भोगराज उसे तथा उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां देता था तथा कमरा खाली कराने कि भी धमकियां देता था। वह अपनी इज्जत आबरु का ख्याल कर बरदाश्त करती रही।

महिला ने बताया कि दिनांक 13.2.2026 की प्रातः 8 बजे काम पर चली गई थी, उसका 7 साल का पुत्र घर पर अकेला था, उसका पति जब दोपहर के लगभग 1 बजे घर आया तो देखा कि मकान मालिक भोगराज ने उसके नाबालिग पुत्र काशीनाथ को हमारे कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा कर अंदर बंद किया हुआ था। उसका बेटा रो-रो कर बेहोश हो गया था। यदि उसके पति समय से पहुँच कर उसके पुत्र को बाहर न निकालते तो उसकी मृत्यु भी हो सकती थी।

महिला ने बताया कि जब उसने घर पहुँच कर भोगराज की पत्नी से इसकी शिकायत की तो भोगराज उसके पति के सामने ही उससे अभद्रता, गाली गलौच करने लगा। उसने भोगराज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भोगराज के खिलाफ 332सी, 351(2), 352, 75 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पैगा चौकी इंचार्ज एसआई जसविन्दर सिंह के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles