spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

15 हजार की रिश्वत लेता दरोगा गिरफ्तार, एसएसपी ने किया सस्पेंड

दिनेशपुर (महानाद) : विजिलेंस हल्द्वानी की टीम ने एक दरोगा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

आपको बता दें कि दिनेशपुर निवासी एक व्यक्ति ने विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे की जांच एसआई अनवर अहमद द्वारा की जा रही थी। अनवर अहमद ने मुकदमे को निपटाने और राहत दिलाने के एवज में 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस द्वारा पूरे मामले की गुप्त जांच कर ट्रैप प्लान तैयार किया गया और आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को विजिलेंस की एक टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दरोगा अनवर अहमद को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपय की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के समय रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद की गई। पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन और गवाहों की मौजूदगी में अंजाम दी गई।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने सख्त एक्शन लेते हुए दरोगा अनवर अहमद को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। दरोगा के खिलाफ विभागीय जाचं शुरु कर दी गई है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles