spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

मेयर दीपक बाली ने छात्रों को दिखाया एसटीपी प्लांट, पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर निगम काशीपुर द्वारा ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उक्त क्रम में मेयर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए एसटीपी प्लांट विजिट एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें काशीपुर के स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत लिटिल स्कॉलर और गुरुकुल विद्यालय, काशीपुर के छात्र-छात्राओं को जल संस्थान/पेयजल विभाग द्वारा संचालित 10 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), धोबीघाट, अल्ली खाँ का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सीवेज ट्रीटमेंट की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल प्रशासन या नगर निगम के प्रयासों से ही संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आम जनता और विशेष रूप से नई पीढ़ी की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए।

भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को बताया गया कि किस प्रकार शहर के घरों और नालों से निकलने वाला गंदा पानी एसटीपी प्लांट में लाकर विभिन्न चरणों में शोधन प्रक्रिया से गुजरता है और उसे पुनः उपयोग के योग्य बनाया जाता है। इस जानकारी को विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ सुना और कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न भी पूछे।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल शोधन की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे भविष्य में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार नागरिक बन सकें। साथ ही विद्यार्थियों को ‘स्वच्छ काशीपुरदृसुंदर काशीपुर’ के संकल्प से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने शहर को स्वच्छ रखने, जल संरक्षण करने तथा स्वच्छता के संदेश को अपने परिवार और समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

नगर निगम के अनुसार, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को सफल बनाने के लिए आगे भी स्कूलों, संस्थानों और नागरिकों के बीच इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस ट्रीटमेंट प्लांट में साफ हुए पानी को करीब 30- 40 मीटर दूर फसलों को उगाने के लिए छोड़ दिया जाता है।

कार्यक्रम में जल निगम की अपर सहायक अभियंता ज्योति रावत, एसएनए शालिनी नेगी, सफाई निरीक्षक मनोज कुमार बिष्ट, पार्षद अब्दुल कादिर, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, सादिक हुसैन, रियाज अहमद, पुष्कर बिष्ट, रवि प्रजापति, सतीश शर्मा, शिक्षिका मीनल बधवार, पारुल गोयल, नीति सिंघल, भावना सक्सेना, दीपक शर्मा, मंजुला अरोरा, गौरव शर्मा, संजय कुमार, पीएमयू नगर निगम से सुधाकर अग्रवाल, जावेद मंसूरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles