spot_img
spot_img
Wednesday, September 9, 2026
spot_img

नागपंचमी पर चढ़ा सोने का भाव, चांदी भी हुई महंगी

भारत (महानाद) : नागपंचमी के दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने के दाम बढ़ने से त्योहार के मौके पर खरीदारी करने वालों की जेब पर असर पड़ सकता है। सोमवार, 17 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमत 609 रुपये बढ़कर 1,55,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। इससे पहले 16 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1,54,506 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल आया है। चांदी आज 1,476 रुपये महंगी होकर 2,37,400 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।

अलग-अलग शहरों में सोने का भाव

शहरों के हिसाब से सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, पटना और गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। लखनऊ में इसका रेट 1,55,215 रुपये है, जबकि कानपुर में 1,55,120 रुपये प्रति 10 ग्राम का भाव है।

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, मेरठ, अयोध्या, गाजियाबाद, नोएडा, चंडीगढ़, जयपुर, लुधियाना, गुवाहाटी, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, पुणे, नागपुर, नासिक, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, रायपुर और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना करीब 1,55,115 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।

चांदी के भाव में भी उछाल

चांदी की कीमतों में आज देश के प्रमुख शहरों में खास अंतर नहीं है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, लखनऊ, कानपुर, नोएडा, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत अन्य शहरों में चांदी का भाव करीब 2,37,400 रुपये प्रति किलोग्राम है।

आखिर क्यों महंगा हुआ सोना-चांदी?

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे वैश्विक बाजारों में मजबूती को अहम वजह माना जा रहा है। अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों में नरमी के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है। इसके अलावा दुनियाभर में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रहे हैं। सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने का असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।

नोट: सोने-चांदी के खुदरा भाव में स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स के मार्जिन के कारण अंतर हो सकता है। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट जरूर जांच लें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles