spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

बाइक लूट एवं पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

सितारगंज (महानाद) : एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के नेतृत्व में सितारगंज पुलिस ने लूट तथा पुलिस टीम पर फायरिंग कर हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद किया है। आरोपियों पर पूर्व में भी मारपीट, डकैती, अवैध हथियार और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं तथा मामले से सम्बन्धित 1 आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति

आपको बता दें कि दिनांक 10.03.2026 को कॉलर ने डायल 112 पर सूचना दी कि औदली में 2 लड़के आये और उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर बाइक लूटकर ले गये हैं। उक्त सूचना पर आवश्यक कार्यवाही हेतु एसआई ललित चौधरी मय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल औदली पैट्रोल पम्प पर पहुँचे जहाँ कॉलर मौजूद मिला।

कॉलर अरुण सिंह निवासी लामाखेड़ा ने बताया कि ग्राम भरौनी निवासी बदमाश गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह व उसके एक अन्य साथी बदमाश ने उसकी गर्दन पर तलवार रखकर उसकी मोटर साइकिल बजाज प्लैटिना लूट ली है और दोनों बदमाश भरौनी गाँव की ओर भागे हैं तथा वह थाने पर उक्त घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट लिखाने जा रहा है।

कार्रवाई करते हुए एसआई ललित चौधरी मय पुलिस बल के बदमाश गुरमीत सिंह के घर पहुँचे तो देखा कि घर के आंगन में 2 मोटरसाइकिलें खड़ी हैं तथा गुरमीत सिंह व उसका भाई मक्खन सिंह व पिता मोहन सिंह तथा 1 अन्य व्यक्ति घर के आंगन में मोटरसाइकिलों के पास खड़े थे। जैसे ही उक्त चारों ने पुलिस वालों को आता देखा तो पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौच कर धमकी देने लगे कि यहां से चले जाओ, आगे आए तो जान से मार देंगे।

पुलिस बल को आगे आता देख बदमाश गुरमीत सिंह घर के अन्दर से तलवार तथा उसका एक साथी हाथ में पाटल लेकर आए और जान से मारने की नीयत से चारों एकराय होकर पुलिसकर्मियों की ओर हमला कर दिया तथा गुरमीत सिंह ने अपनी कमर में लगा हुआ तमंचा निकाला और पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। बदमाश द्वारा की जा रही जानलेवा फायरिंग में मृत्यु के तात्कालिक आसन्न खतरे को देखते हुये आत्मरक्षा के अलावा कोई अन्य विकल्प ना पाते हुये एवं बदमाशों की गिरफ्तारी व पुलिस बल की जीवन रक्षा हेतु कोई अन्य विकल्प ना होने के कारण न्यूनतम बल प्रयोग के सिद्धान्त का पालन करते हुये आत्मरक्षार्थ एसआई ललित चौधरी ने पिस्टल से 2 राउण्ड फायर किये, जिसके बाद बदमाशों की ओर से फायरिंग बन्द हो गयी और वह खेतों की ओर भाग गये।

पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा किया और मोहन सिंह पुत्र विशन को मौके से पकड़ लिया। बदमाश गुरमीत सिंह, उसका भाई मक्खन सिंह व एक अन्य भागने में सफल रहा तथा घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के आवश्यक कार्यवाही हेतु पहुँच गये। मोहन सिंह उपरोक्त द्वारा लूट से सम्बन्धित बाइक को घर से बरामद कराया गया। उक्त लूट की घटना के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अरुण कुमार द्वारा थाने पर धारादृ 309(4), 351(3), 352 बीएनएस बनाम अभियुक्तगण गुरमीत सिंह आदि पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्तगणो द्वारा पुलिस टीम के साथ गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी, जानलेवा हमला व फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में धारा 109(1), 132, 351(3) व 352 बीएनएस बनाम गुरमीत सिंह आदि पंजीकृत किया गया।

एसएसपी अजय गणपति द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। उक्त क्रम में एसपी सिटी के निर्देशन व सीओ के पर्यवेक्षण में उक्त अभियोगों से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयीं। गठित टीम द्वारा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिशें देकर अभियोग में नामजद तीनो अभियुक्तों –
1 -इंद्रजीत उर्फ दिलबाग उर्फ बग्गू (19 वर्ष) पुत्र परमजीत सिंह निवासी भरौनी, सितारगंज।
3-गुरमीत सिंह (32 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी भरौनी, सितारगंज।
4-मक्खन सिंह (34 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी भरौनी, सितारगंज को मय पाटल, एक तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गुरमीत सिंह उपरोक्त वर्तमान समय में उपजिला चिकित्सालय सितारगंज में उपचाराधीन है तथा मक्खन सिंह व इन्द्रजीत सिह को कोर्ट में पेश किया जा रहा है ।

अभियुक्त गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भरौनी थाना सितारगंज के बाये जाघ में गोली लगी है तथा अभियुक्त इन्द्रजीत इंद्रजीत उर्फ दिलबाग उर्फ बग्गू पुत्र परमजीत सिंह निवासी भरौनी के भी बाये जांघ में गोली लगी है।  मोहन सिंह (68 वर्ष) पुत्र बिशन सिंह निवासी भरौनी, सितारगंज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस टीम में कोतवाल सितारगंज सुन्दरम शर्मा, एसआई प्रकाश चन्द्र भट्ट, जगत सिंह शाही, एएसआई राकेश रौकली, सुरेन्द्र सिंह दानू, कां. अमित जोशी, विनोद जोशी, सुनील चौहान, तरुण चौधरी, किरन मेहता, अशोक बोरा, जगदीश लोहनी तथा कपिल कुमार शामिल थे।

आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त मोहन सिंह पुत्र विशन सिंह-
1-FIRN0-260/2021 धारा-323/504/506 IPC चालानी थाना सितारंगज (पूर्व का )
2- FIR No – 127/2026 धारा 109(1), 132, 351(3), 352 BNS
अभियुक्त इंद्रजीत उर्फ दिलबाग उर्फ बग्गू पुत्र परमजीत सिंह
1-FIR NO- 126/2026 धारा 309(4), 351(3), 352 BNS
2- FIR No – 127/2026 धारा 109(1), 132, 351(3), 352 BNS व 25 1(ख)(ख) आर्म्स एक्ट

अभियुक्त गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह –
1-FIR N0- 85/2020 धारा 392/506/411/120B IPC (पूर्व का )
2-FIR N0- 49/2020 धारा 392/411 IPC चालानी थाना नानकमत्ता (पूर्व का )
3-FIR N0- 355/2020 धारा 2-3 गैगस्टर एक्ट (पूर्व का )
4-FIRN0-260/2021 धारा 323/504/506 IPC (पूर्व का )
5-FIR N0- 180/2022 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट (पूर्व का )
6-FIR N0- 263/2023 धारा 224/332/353/504/506 IPC चालानी थाना हल्द्वानी (पूर्व का )
7-FIR NO- 126/2026 धारा 309(4), 351(3), 352 BNS
8- FIR No – 127/2026 धारा 109(1), 132, 351(3), 352 BNS

अभियुक्त मक्खन सिह पुत्र मोहन सिंह –
1-FIRN0-260/2021 धारा 323/504/506 IPC (पूर्व का )
2- FIR No – 127/2026 धारा 109(1), 132, 351(3), 352 BNS व 25 1(ख)(ख) आर्म्स एक्ट

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles