नगीना (महानाद) : पुलिस की 2 गौमांस तस्करों के साथ मुइभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पा से 55 किलो गौमांस, एक बाइक, एक तमंचा 315 बोर आकद बरामद किया है।
आपको बता दें कि एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 की रात्रि में कुछ गौकश तुक्मापुर के जंगल क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर थाना नगीना पुलिस टीम तत्काल तुक्मापुर जंगल स्थित रीसाइकल प्लांट (कूड़ा डम्पिंग फील्ड) की ओर पहुंची।
पुलिस ने सामने से आ रही एक संदिग्ध मारुति 800 कार एवं उसके आगे चल रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक सवार अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गई तथा पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार अभियुक्त के पैर पर चढ़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उक्त कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
उक्त घटना के दौरान कार सवार अभियुक्त पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार से निकलकर भागने लगा, तब पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया गया, जिसमें कार सवार अभियुक्त के बाये पैर में गोली लगी।
घायल अभियुक्तों को तत्काल पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम वाहिद उर्फ टल्ली पुत्र अब्दुल वहाब निवासी मौहल्ला कलालान, नगीना तथा अल्ताफ पुत्र मेहताब निवासी मौहल्ला कलालान, नगीना बताया।
बताए।
दोनों घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मारूति कार (ऑल्टो 800, दो बोरों में करीब 55 किलो गौमांस व गौवंशीय अवशेष, एक बाइक, एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए।
पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि हम दोनों मिलकर घुमन्तू गौवंशीय पशुओं को जंगल से पकड़कर उनका वध करते है तथा उनके मांस को बेचते हैं। आज रात्रि में भी हमने जंगल से एक घुमन्तू गौवंशीय गाय को पकड़कर तुक्मापुर के जंगल में स्थित एक बाग में ले जाकर उसका वध किया तथा गौवशीय मास एवं अवशेषों को लेकर जा रहे थे।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी अवनीत मान, एसआई जोगेन्द्र सिंह बैसला, प्रशांत कुमार, सर्वेश खान, सुकरमपाल राणा, हे.कां. वरुण कुमार, अंकित, कां. अजय कुमार, राहुल कुमार, सुरजीत कुमार, राजवीर सिंह, सचिन, अंकित, आकाशवीर, जयदेव, गौरव, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह आदि शामिल थे।



