विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अरोमा पार्क में बन रही फैक्ट्री के मालिक ने ठेकेदार के भाई पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
वसुंधरा, गाजियाबाद निवासी निरंजन मित्तल पुत्र श्रीकांत मित्तल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी प्रस्तावित फैक्ट्री अरोमा पार्क निकट आईआईएम में है, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पर एक व्यक्ति कामिल जो कि उनके कॉन्ट्रेक्टर सबलु, एनआर कॉन्ट्रेक्टर, मधुवन नगर पार्क, लक्ष्मीपुर पट्टी, ढेला बस्ती, काशीपुर का भाई है। अक्सर साईट पर आकर लेबर के साथ बदसलूकी व गाली-गलौच करता है तथा लोगों को मारता है।
निरंजन मित्तल ने बताया कि दिनांक 10.4.2026 को कामिल ने उनकी फैक्ट्री में तोड़फोड़ की तथा उन्हें पाईप से मारा, जिससे उन्हें चोटें आयीं व खून भी निकल गया और गुप्त चोटें भी आईं हैं। उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि मैं तुझे जान से मार दूंगा और जमीन में गाड़ दूंगा। उनके ऊपर पाईप से जानलेवा हमला किया।
निरंजन मित्तल ने बताया कि उक्त व्यक्ति पहले भी उनकी फैक्ट्री में कई बार मारपीट कर चुका है। उन्हें इस व्यक्ति से जान माल का खतरा है। इस वारदात में 10-12 गवाह मौजूद है जो उस वक्त मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह गाजियाबाद के रहने वाले हैं, इस तरह से उनका उत्तराखण्ड में आकर फैक्ट्री चलाना बेहद मुश्किल है। वह व्यक्ति उनके परिवार को भी धमका रहा है व उसके परिवार के लोग उन्हें धमकी दे रहे है कि अगर पुलिस को शिकायत की तो जान से मार देंगे। यदि उन्हें व उनके परिवार को कुछ होता है तो कामिल इसका जिम्मेदार होगा। उन्होंने कामिल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
निरंजन मित्तल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कामिल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दजर्् कर मामले की जांच एसआई कंचन कुमार पडलिया के हवाले की है।



