spot_img
spot_img
Thursday, April 30, 2026
spot_img

फोटोग्राफी, वीडियो शूट आदि के माध्यम से महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर खेल रहा था धर्मांतरण का खेल

नैनीताल/भीमताल (महानाद) : बहुचर्चित भीमताल धर्मांतरण मामले में फरार चल रहे मौहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

आपको बता दें कि जनपद नैनीताल में विगत दिनों चर्चाओं में रहे बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी नैनीताल के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर लिया। मामले में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5, बीएनएस की धारा 115, 319, 69 के अंतर्गत थाना मल्लीताल में दिनांक 29/04/2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था।

एक युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मौहम्मद यूनुस उर्फ AMDY, निवासी कुँआताल, भीमताल, अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग और म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों के माध्यम से वह पहले विश्वास कायम करता और फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था।

उस पर आरोप है कि वर्ष 2020 में संपर्क स्थापित करने के बाद उसने युवती से करीब 17 लाख रुपये विभिन्न उपकरणों जैसे कैमरा, लेंस और मोबाइल आदि पर खर्च कराए। इसके बाद अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देकर धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

मामले में अन्य पीड़िताओं द्वारा भी इसी प्रकार के शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास की शिकायतें सामने आने से प्रकरण और गंभीर हो गया, जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट के आदेश पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। वहीं, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली, किन्तु उसे किसी प्रकार की राहत प्राप्त नहीं हुई।

एसएसपी द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम भीमताल पुलिस, एसआईटी, एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जाती रही। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज फरार आरोपी मौ. यूनुस उर्फ AMDY को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में सीओ भवाली अंजना नेगी, प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी, थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल, एसआई मोहन सोन, महेन्द्र राज, सुनीता कुमार प्रभारी महिला समाधान केंद्र नैनीताल, आशा बिष्ट, कां. हरीश बिष्ट, विरेंद्र गोले, प्रकाश चन्द, राहुल राणा, ललित आगरी, हे.कां. कुन्दन कनैत, अरविन्द बिष्ट, भूपेन्द्र जेठा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles