spot_img
spot_img
Thursday, May 7, 2026
spot_img

काशीपुर : नाबालिग साली को बहला फुसलाकर ले गया जीजा, बना लिये अश्लील फोटो

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कटोराताल क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने पति पर उसकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कटोराताल क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 3 मई 2026 को ग्राम मिस्सरवाला निवासी उसका पति उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया एवं उसके अश्लील फोटो भी बना लिये हैं।

युवती ने बताया कि उसका पति उसे धमकी दे रहा है कि यदि उसने या उसके घरवालों ने उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की तो वह उसे तलाक दे देगा अन्यथा जान से मार देगा तथा उसकी बहन के अश्लील फोटो भी वायरल भी कर देगा। उसने अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 137्र), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई प्रकाश सिंह बोरा के हवाले की है।

#kashipur_city | kashipur_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles