spot_img
spot_img
Friday, May 8, 2026
spot_img

अब नहीं होगा ‘सबका साथ सबका विकास’, सुवेंदु अधिकारी बनेंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुन लिया है। वे कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम की घोषणा की।

आपको बता दें कि सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से पश्चिम बंगाल में भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा नहीं चलेगा। बल्कि सुवेंदु अधिकारी का नारा चलेगा ‘ जो हमारे साथ, हम उनके साथ’

आपको बता दें कि विगत 4 मई को चुनाव जीतने बाद ही सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा से अल्पसंख्यक मोर्चा भंग करने का आग्रह करते हुए कहा था कि उन्होंने लंबे समय से ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा लगाया है, लेकिन अब समय आ गया है कि वे कहें, ‘जो हमारे साथ, हम उनके साथ हैं’ (हम उन्हीं के साथ हैं जो हमारा समर्थन करते हैं)।

सुवेंदु ने कहा कि ‘मैंने राष्ट्रवादी मुसलमानों की बात की थी और आपने भी ‘सबका साथ, सबका विकास’ कहा था। लेकिन अब मैं ऐसा नहीं कहूंगा। इसके बजाय, अब हम कहेंगे, ‘जो हमारे साथ, हम उनके साथ’। इस ‘सबका साथ, सबका विकास’ को बंद करो। अल्पसंख्यक मोर्चा की कोई जरूरत नहीं है।

#cm_bangal | suvnendu_adhikari

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles