spot_img
spot_img
Saturday, September 26, 2026
spot_img

जसपुर : श्री अग्रवाल सभा के चुनाव की प्रक्रिया शुरु, बड़े-बड़े दिग्गज उतरे मैदान में

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : रविवार को श्री अग्रवाल सभा जसपुर के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। चुनाव अधिकारियों की पंच कमेटी क्रमशः प्रमोद कुमार बंसल, दीपक सिंघल, संजय गोयल, सुरेश अग्रवाल एवं संजय गर्ग की देखरेख में मंगलवार तक दो दर्जन लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। इस बार बड़े-बड़े दिग्गज मैदान में उतर रहे हैं।

बता दें कि अध्यक्ष पद पर निकेश अग्रवाल (स्वागत मंडप), विवेक अग्रवाल (अन्नपूर्णा राइस मिल), डॉक्टर आशु सिंघल एवं राकेश गर्ग ने जोशो खरोश के साथ समर्थकों को लेकर नामांकन पत्र दाखिल किये। उपाध्यक्ष पद पर अंकुर बंसल (सिटी कॉर्नर) एवं सचिन अग्रवाल (श्रीजी ज्वैलर्स) नामांकन पत्र भरकर एक दूसरे के प्रतिद्वंदी बने। अगर चुनाव हुए तो दोनों के बीच मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

वहीं, महामंत्री पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार गौरव राजन अग्रवाल एवं उप मंत्री पद के लिए विवेक अग्रवाल ने अपना-अपना पर्चा भरा अन्य किसी की भी दावेदारी न होने के कारण दोनों ही निर्विरोध निर्वाचित किये जा सकते हैं।

उधर, कोषाध्यक्ष पद के लिए नवीन अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल (संजय टायर) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, दोनों के बीच कांटेदार टक्कर बताई जा रही है

श्री अग्रवाल सभा भवन जसपुर के सदस्य पद के लिए कुल 15 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से कुल 10 सदस्य कार्यकारिणी के लिए चुने जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में पंकज बंसल, नीरज अग्रवाल, सौरभ गोयल, राजेंद्र बंसल, मोहित गर्ग, पराग अग्रवाल, श्रेय कुमार, सौरभ गर्ग, राजीव गोयल, अनुराग अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, अनन्य अग्रवाल आदि शामिल हैं।

चुनाव अधिकारियों की टीम ने बताया कि 23 मई शनिवार को स्वेच्छा से चुनाव ना लड़ने वाले प्रत्याशियों का नाम वापसी लिया जाएगा। शेष बचे हुए प्रत्याशियों का चुनाव एक जून सोमवार को होगा।

यहां बता दें कि श्री अग्रवाल सभा की चुनावी प्रक्रिया 8 साल पहले शुरु की गई थी। जिसमें नामांकन प्रक्रिया के बाद भी चुनाव नहीं कराया गया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles