spot_img
spot_img
Saturday, May 30, 2026
spot_img

शादी के 3 माह बाद ही विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : शादी के महज 3 माह बाद की एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

आपको बता दें कि 24 साल की मधु पत्नी खीम सिंह निवासी चिल्किया, रामनगर (पिता चन्द्रपाल सिंह निवासी जसपुर) ने दुपट्टे से पंखे से लटक कर अज्ञात करण के चलते आत्महत्या कर ली। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि मधु की शादी को लगभग 3 माह हुए हैं, उसने दुपट्टे का फंदा लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा संबंधित कमरे को सुरक्षित रूप से लॉक कर दिया।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर शादी के मात्र 3 माह बाद ही ऐसे क्या कारण रहे कि मधु ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles