spot_img
spot_img
Monday, June 29, 2026
spot_img

मेयर बाली ने किया 2 करोड़ से बनने वाली 6 सड़कों और शहीद स्मृति द्वार का शिलान्यास

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर को गड्ढा मुक्त बनाने का काम निरंतर प्रगति पर है। इसी क्रम में मेयर दीपक बाली ने करीब 2 करोड रुपए की लागत से तीन वार्डों में बनने वाली 6 सड़कों एवं शहीद पूरन सिंह भंडारी द्वार का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर वार्डों की महिलाओं एवं पुरुषों ने मेयर दीपकबाली का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वर्षों से सड़क निर्माण की इंतजार में रह रहे लोगों ने मेयर बाली का आभार जताया और कहा कि सड़कों के निर्माण को लेकर उनकी जो उम्मीदें खत्म हो चुकी थीं, उन्हें मेयर दीपक बाली ने पूरा कर दिखाया है और सिद्ध कर दिया है कि वह जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं।

मेयर बाली ने वार्ड संख्या 1 व 3 के मध्य रम्पुरा नीझड़ा व कृष्णा वार्ड में 80 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनने वाले शहीद श्री पूरन सिंह भण्डारी स्मृति द्वार एवं सड़क, वार्ड संख्या 40 कचनालगाजी में 1 करोड़ 17 लाख 30 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 5 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

शिलान्यास अवसर पर एकत्र वार्डवासियों को संबोधित करते हुए मेयर दीपक बाली ने कहा कि विकास के मामले में जनता को कतई भी निराश नहीं होने दिया जाएगा और जिन क्षेत्रों में अभी तक सड़के नहीं बनी है वहां भी जल्दी ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद रवि प्रजापति, पार्षद बीना नेगी, पार्षद अनिल कुमार, पार्षद वैशाली गुप्ता, पार्षद शाह आलम, बूथ अध्यक्ष कमल कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक कमल प्रजापति, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन ठाकुर, शक्ति केंद्र संयोजक प्रकाश चंद्र नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, अभिषेक गोयल, महेश चंद्र लखेड़ा, गुरुदेव सिंह, शिवचंद्र झा, बंटी अग्रवाल, राहुल रमनदीप, पुष्पा त्यागी, मनीषा, बब्बू, राजीव अरोरा बच्चू, जसवीर सिंह सैनी तथा चौधरी समरपाल सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles