जसपुर (महानाद) : उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में जसपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियो अपलोड करने वाले 2 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
आपको बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर कार्यालय से पत्र व सीडी भेज कर सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक/अश्लील सामग्री के सम्बन्ध में पोस्ट करने वाले यूजर के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त क्रम में वार्ड नं. 11, जसपुर निवासी 29 साल के एक युवक के खिलाफ 46 सेकेंड की चाइल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियो अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
वहीं दूसरे मामले में सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की 4 वीडियो अपलोड करने वाले मो. जुलाहान, वार्ड नं. 4, जसपुर के 18 साल के एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी े तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
इससे कुछ दिन पूर्व काशीपुर में भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियो अपलोड करने वाले अल्ली खां, काशीपुर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना अथवा सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों के जरिये अपलोड करना या किसी को भेजना कानूनी अपराध है। इसके लिए आरोपी को पहली बार में 5 साल की कैद और 10 लाख का जुर्माना तथा दूसरी बार में 7 साल की कैद और 10 लाख का जुर्माना हो सकता है।



