सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधों एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु रामनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन व एसपपी मनोज कुमार कत्याल व एएसपी/सीओ अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब की रोकथाम के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान शिवलालपुर तिराहे से आगे हिल टाउन होटल, काशीपुर-रामनगर रोड पर एक मोटर साइकिल काशीपुर की ओर से आती हुई दिखी, जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे, जिन्हें चेकिंग हेतु रोकने के लिए हाथ दिया तो पुलिस टीम को देखकर इनके द्वारा मोटर साइकिल कच्चे में उतार दी और भागने के चक्कर मे मोटर साइकिल स्लिप हो गयी व दोनों जमीन पर गिर गए।
पपुलिस टीम द्वारा इन्हें उठाकर भागने का कारण पूछते हुए मोटर साइकिल को भी उठाया तो मोटर साइकिल के वाइजर में से एक काले रंग की पन्नी बरामद हुई जिसमें भूरे रंग का पदार्थ था जिसके बारे में पकड़े गए व्यक्तियों द्वारा बताया कि इसमें 7.34 ग्राम स्मैक है, जिसे वह काशीपुर से खरीदकर ला रहे हैं। उक्त स्मैक का कुछ स्वयं प्रयोग करते और बाकी को थोड़ा ज्यादा दाम में बेच देते हैं। बरामद अवैध स्मैक के आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 8/21/27/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त:
1. विजय नेगी (22 वर्ष) पुत्र कमल सिंह, निवासी धोबीघाट, गुल्लरघट्टी, रामनगर, नैनीताल।
2. मौ. आलम (25 वर्ष) पुत्र इश्क अहमद, निवासी कदीमा मस्जिद के पास रामनगर, नैनीताल।
पुलिस टीम में कोतवाल सुशील कुमार, एसआई ललित पांडे, हे.कां. गगन भंडारी, कां.अमित कुमार तथा भूपेंद्र सिंह शामिल थे।



