पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के विचारों, संघर्ष और सामाजिक न्याय की लड़ाई से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी छोड़कर उत्तराखण्ड के सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू, सरकारी आवास पर चंद्रशेखर आजाद, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक तथा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
आजाद समाज पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जसपुर के नईम प्रधान (जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस), शाकिब चौधरी (प्रदेश महासचिव, यूथ कांग्रेस), गजेंद्र सिंह (जिला महासचिव) यूथ कांग्रेस), उस्मान (जिला महासचिव, यूथ कांग्रेस), आफताब आलम सैफी (विधानसभा अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस), धर्मपाल सिंह (वर्तमान ग्राम प्रधान, गूलरगोजी, हाजी फतेह मोहम्मद (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), फहीम (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), बाबू सिंह सैनी, मोहम्मद मेहराज हाजी, उमर, तौहीद हुसैन, जाबिर हुसैन, गुलाम साबिर, राहिब, दिलशाद, असलम, सलीम सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
यहाँ बता दें कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) बहुजन समाज, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने वाला एक सशक्त राजनीतिक विकल्प बनकर उभर रही है।
जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव यूथ कांग्रेस नईम प्रधान के आजाद समाज पार्टी में शामिल होने पर जसपुर की राजनीति गरमा गई है। अबकी बार विधायक पद के प्रत्याशी नईम प्रधान का दावा है कि वह विधानसभा में जाकर जसपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न नुक्कड़ सभाओं की मिली जुली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जसपुर विधानसभा विधायक प्रत्याशी नईम प्रधान की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है।



