spot_img
spot_img
Tuesday, July 28, 2026
spot_img

कांवड़ यात्रा को लेकर ऊधम सिंह नगर में रूट डायवर्जन लागू, जानें नया ट्रैफिक प्लान

रुद्रपुर (महानाद) : कांवड़ यात्रा-2026 को देखते हुए जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और कांवड़ यात्रियों व आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में यह यातायात व्यवस्था 30 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों के आवागमन के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि शहरों और प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम किया जा सके।

रुद्रपुर क्षेत्र में प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था

  • दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर और बिलासपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन यदि काशीपुर, हरिद्वार, नैनीताल, सितारगंज, किच्छा एवं सिडकुल की ओर जाना चाहते हैं तो उन्हें रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड का उपयोग करना होगा।
  • काशीपुर और हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन नैनीताल, किच्छा, बिलासपुर और रामपुर जाने के लिए एमेनिटी स्कूल फ्लाईओवर से होते हुए रिंग रोड का प्रयोग करेंगे।
  • खटीमा और सितारगंज की ओर से आने वाले भारी वाहन राधा स्वामी सत्संग (किच्छा रोड) से रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
  • नैनीताल और हल्द्वानी की ओर से आने वाले भारी वाहन पार्ले चौक (सिडकुल) से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।

डाक कांवड़ के दौरान रहेगी विशेष व्यवस्था

डाक कांवड़ यात्रा को देखते हुए 8 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों को रामपुर बॉर्डर, एमेनिटी स्कूल, राधा स्वामी सत्संग और पार्ले चौक से रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

हालांकि दूध, गैस, फल-सब्जी और पेट्रोलियम पदार्थों से जुड़े आवश्यक सेवा वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

जरूरत पड़ने पर बदली जा सकती है यातायात व्यवस्था

पुलिस ने बताया कि यदि कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित की जाएगी और दूसरी लेन से वाहनों का संचालन कराया जाएगा।

8 से 11 अगस्त तक इन स्थानों पर भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

डाक कांवड़ अवधि के दौरान जिले के कई स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इनमें प्रमुख स्थान हैं :

  • एस.एच. हॉस्पिटल – सितारगंज
  • पुलभट्टा
  • दरऊ चौक और लालपुर – किच्छा
  • डिबडिबा, कीरतपुर मोड़ और रामपुर बॉर्डर – रुद्रपुर
  • छतरपुर मोड़ – पंतनगर
  • महतोष मोड़ और मोतियापुर मोड़ – गदरपुर
  • स्वार बॉर्डर दोराहा और बरहैनी – बाजपुर
  • लोहियापुल पैंगा – आईटीआई क्षेत्र
  • प्रतापपुर चौकी – काशीपुर
  • सूर्या बॉर्डर – कुंडा
  • धर्मपुर बॉर्डर और नादेही बॉर्डर – जसपुर

काशीपुर सेक्टर में भी लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

  • धामपुर-बिजनौर से आने वाले भारी वाहन नादेही और धर्मपुर बॉर्डर से आगे नहीं जा सकेंगे।
  • ठाकुरद्वारा से आने वाले भारी वाहन सूर्या चौकी से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
  • मुरादाबाद-टांडा से आने वाले भारी वाहन पैंगा चौकी से आगे नहीं जाएंगे।
  • दड़ियाल से आने वाले भारी वाहन लोहियापुल से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रामनगर से आने वाले भारी वाहन प्रतापपुर चौकी से आगे नहीं जा सकेंगे।
  • हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग से आने वाले भारी वाहन बरहैनी चौकी से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
  • मोतियापुरा से गदरपुर की ओर आने वाले भारी वाहन मोतीपुरा मसीत से आगे नहीं जा सकेंगे।
  • नवाबगंज से गदरपुर की ओर आने वाले भारी वाहन महतोष मोड़ से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जारी यातायात प्लान का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कांवड़ यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles