सितारगंज (महानाद) : पुलिस ने 3 युवक व 2 युवतियों को 51.97 ग्राम स्मैक, स्मैक परिवहन में प्रयुक्त 2 वाहन, 7 मोबाइल फोन तथा स्मैक बिक्री से प्राप्त 8,310 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से स्मैक बेचकर खरीदी गई ज्वैलरी भी बरामद की गयी है। विदित हो कि कॉलेज के पास नशा तस्करी का कारोबार चला रहे तस्करों के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी रोष था और पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
आपको बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत एसपी सिटी व सीओ सितारगंज के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सितारगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 28.07.2026 को एसआई बबीता टम्टा द्वारा मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं एनबीडब्ल्यू की तामील के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल एवं स्कूटी सवारों का पीछा करते हुए वलीनगर स्थित बीएड कॉलेज के पास एक घर के चबूतरे से कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से स्मैक का परिवहन कर रहे थे तथा चबूतरे पर बैठकर स्मैक की पुड़िया तैयार कर बिक्री कर रहे थे। मौके से 51.97 ग्राम स्मैक, स्मैक बिक्री से अर्जित नकदी, नशे की कमाई से खरीदी गई ज्वैलरी तथा अन्य सामान बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी –
1- 51.97 ग्राम स्मैक
2- स्मैक बिक्री के कुल 8310 रुपये
3- स्मैक बेचकर एकत्र की ज्वेलरी (6 कंगन, 1 नथ मय चैन, 1 मांग टीका, 2 कान की बालियां, 1 लेडीज अंगूठी, 1 जोड़ी झुमके तथा 1 जोड़ी टॉप्स)
4- अलग अलग कंपनी के 7 मोबाइल फोन
5- हीरो स्प्लेंडर
6- स्कूटी
7- इलेक्ट्रॉनिक तराजू -1
8- फ्यूल पेपर के टुकड़े -2
9- खाली पारदर्शी पन्नी – 8
10- लेडीज पर्स-2
11- बाजारू थैले-3
गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1- आरफीन खाँ (29 वर्ष) पुत्र हसीन खाँ, निवासी बाईपास कॉलोनी, सितारगंज, हाल पता बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज।
2- मौ. आदिल (30 वर्ष) पुत्र सद्दरुद्दीन, निवासी महल सराय, जलालाबाद, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर।
3- जैनब परवीन (30 वर्ष) पुत्री सद्दरुद्दीन, पत्नी आरफीन खाँ, निवासी बाईपास कॉलोनी सितारगंज एवं महल सराय जलालाबाद, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर। हाल पता बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज।
4- अलीशा (25 वर्ष) पुत्री सद्दरुद्दीन, उपरोक्त।
5- दिलनवाज अंसारी (27 वर्ष) पुत्र नसीम अहमद, निवासी उपरोक्त।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, एसएसआई जावेद मालिक, एसआई बबीता टम्टा , हे.कां. मतलूब खान, मनोज गवाल, तारा गाड़िया, कां. प्रेम सिंह, जगदीश कोठियाल, कृष्णा चन्द्र, नरेंद्र सिंह तथा ज्योति शर्मा शामिल थे।



