पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : सरकारी अस्पताल में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में 2928 मरीजों ने लाभ उठाया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलौत से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का समापन शनिवार को किया गया। शिविर के तीसरे दिन 965 मरीजों ने लाभ उठाया।

यहां बता दे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेंद्र मोहन गहलौत के नेतृत्व में गुरुवार को तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एससी आयोग के अध्यक्ष मंत्री मुकेश कुमार ने फीता काटकर किया था।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलौत ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन 1040 मरीज़ों ने चिकित्सा लाभ उठाया। शिविर मे विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया गया। उनकी समस्त जांचें निःशुल्क की गयी। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गये।
शनिवार को विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का तीसरा दिन था। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि शिविर में तीसरे दिन 923 मरीजों ने लाभ उठाया।

शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया। मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्त जांचें निःशुल्क की गईं । शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गये । चिकित्सा अधीक्षक ने तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर को सफल बनाने पर सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया।
शिविर में डॉ. महताब, डॉ. कीर्तिका, डॉ. जितेंद्र, डॉ. अर्पित, डॉ. संयम, डॉ. अविरल बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. राजीव पुनेठा ईएनटी सर्जन डॉ. प्रियाक चौहान, डॉ. वीरेंद्र मिश्र, फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहरा, आँखों के डॉ. धनेश्वरी खेतपाल, डॉ. राजीव, प्रबल बाजपेयी, साजिद, एबी भट्ट, नसीम, मीनू, राकेश, जसवंत, केके मिश्रा, डॉ. प्रवीन, रूपा समस्त सीएचओ नीटू, स्वाति, मानसी, किशोर, साक्षी, भैरवी, दीक्षा, निधी मनराल, शिवम् आदि उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में कुल 2928 मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर के पहले शुभारंभ के दिन गुरुवार को 965 मरीजों ने, दूसरे दिन शुक्रवार को 1040 मरीजों ने व तीसरे दिन शनिवार को 923 मरीजों ने निःशुल्क उपचार कराया।



