spot_img
spot_img
Sunday, August 9, 2026
spot_img

फॉग्सी एवं काशीपुर ऑब्स एंड गायनी सोसायटी ने किया उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सीएमई का आयोजन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : फॉग्सी [Federation of Obstetric and Gynaecological Societies of India (FOGSI)] एवं काशीपुर ऑब्स एंड गायनी सोसायटी [Kashipur Obs & Gynae Society (KOGS)] के संयुक्त तत्वावधान में रामनगर रोड स्थित एक होटल में एक उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सीएमई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशीपुर के साथ-साथ बाजपुर, गदरपुर, जसपुर एवं रामनगर से आए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का विषय “Best Approach to Reduce Time, Money and Pain of an Infertile Couple” था, जो आज के समय में इंफर्टिलिटी ट्रीटमेंट के क्षेत्र में एक अत्यंत प्रासंगिक विषय है। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा रवि फुटेला प्रख्यात स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं आईवीएफ एंड इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ ने विषय पर अपना विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने इंर्फअिलिटी से जूझ रहे दंपतियों के उपचार में समय, उपचार की लागत तथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट को कम करने के लिए आधुनिक एवं एविडेंस बेस्ड उपचार दृष्टिकोण पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीपुर ऑब्स एंड गायनी सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. जुगनू गोविल ने की, जबकि सचिव डॉ. पूजा खनेड़ा ने कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सोसाइटी के वरिष्ठ एवं सम्मानित चिकित्सकों डॉ. नरूला, डॉ.. इला मेहरोत्रा, डॉ. मधु वर्मा, डॉ. चन्द्रा पंत, डॉ. लीला जोशीकी गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त डॉ. भारती गहतोड़ी, डॉ. नवप्रीत सहोता, डॉ. अंजलि गुप्ता, डॉ. सुधा पाटनी, डॉ. पूनम पांडे, डॉ. सीमा चौहान, डॉ. रुचि आलोक अग्रवाल एवं डॉ. नेहा उप्रेती सहित आसपास के क्षेत्रों से अनेक चिकित्सकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर काशीपुर ऑब्स एंड गायनी सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. जुगनू गोविल ने कहा कि निरंतर चिकित्सा शिक्षा चिकित्सकों को नवीनतम वैज्ञानिक शोध, विकसित होती उपचार पद्धतियों एवं क्लीनिकल गाइडलाइंस से निरंतर अद्यतन रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारा प्रयास है कि केओजीएस के मंच के माध्यम से चिकित्सकों के बीच ज्ञान, अनुभव और विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हो तथा इसका सकारात्मक प्रभाव महिला स्वास्थ्य एवं रोगी देखभाल की गुणवत्ता पर पड़े।”

उन्होंने कहा कि KOGS अपने आगामी कार्यकाल में भी उच्च गुणवत्ता वाले वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा चिकित्सकों के बीच सहयोग एवं मिससवूेीपच की भावना को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles