विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस पेंशनर कमेटी काशीपुर ने कांग्रेस नेताओं द्वारा एसएसपी नैनीताल के कार्यालय में घुसकर की गई अभद्रता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर उपजिलाधिकारी काशीपुर को सौंपा।
उपजिलाधिकारी काशीपुर को सौंपे गये निंदा प्रस्ताव में कहा गया कि वे दिनांक 08.08.2026 को हुई हल्द्वानी जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की ओर ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं कि दिनांक 08.08.2026 को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के हल्द्वानी स्थित कार्यालय में जाकर पुलिस अधीक्षक और पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गयी, एवं अराजकता का माहौल बनाया गया। जैसा कि अखबार एवं सोशल मीडिया द्वारा विदित हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह कृत्य हम पुलिस पेंशनर्स को स्वीकार नहीं है। पुलिस पेंशनर कमेटी काशीपुर उनके द्वारा किये गये उक्त कृत्यों की घोर निन्दा करती है।
निदंा प्रस्ताव देने वालों में कमेटी के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार तिवारी, महासचिव हरिओम, उपाध्यक्ष अम्बादत्त जोशी, सचिव गिरीश जोशी, रमेश चन्द्र, रमेश शर्मा आदि शामिल थे।



