spot_img
spot_img
Sunday, August 9, 2026
spot_img

जसपुर पुलिस ने किये 10 चालान, 9 मोटरसाइकिलें सीज

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जसपुर पुलिस ने 19 मोटरसाइकिलों चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 9 मोटरसाइकिलें सीज कर दी जबकि 10 के चालान कर दिये।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति द्वारा कावड़ यात्रा एवं आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा नाबालिग और अन्य चालकों के एमवी एक्ट के तहत कुल 19 मोटरसाइकिलों चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 9 मोटरसाइकिलें सीज की गईं व 10 मोटरसाइकिलों के चालान किए गए।

विवरण –
कुल सीज मोटरसाइकिल – 9
नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर – 6
रेट्रो साइलेंसर – 1
बिना हेलमेट और बिना डीएल – 2
अन्य चालान – 10
कुल चालान – 19

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles