spot_img
spot_img
Monday, August 17, 2026
spot_img

सांसद अफजाल अंसारी की 12 करोड़ की कुर्क की गई संपत्ति मुक्त

लखनऊ (महानाद) : वर्ष 2022 में माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सासंद अफजाल अंसारी की प्रशासन द्वारा कुर्क की गई 12 करोड़ की संपत्ति को हाईकोर्ट ने उसे मुक्त कर दिया।

संपत्ति मुक्त होने पर यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जुलाई-अगस्त के महीने में मेरी सभी संपत्तियों ( खेत, बाग-बगीचे, जल पंप हाउस और हमारी छावनी (फार्म हाउस) को जब्त कर लिया गया था। देश में कानून का राज है। गाजीपुर कोर्ट ने लगभग 1 साल पहले कहा था कि इनकी संपत्ति मुक्त कर दी जाए, क्योंकि आपने इस आरोप में इनकी संपत्ति जब्त की थी कि ये गैंगस्टर हैं।

अंसारी ने कहा कि उक्त मुकदमे में गाजीपुर कोर्ट ने 4 साल की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने निचली अदालत के उक्त फैसले को निरस्त करके उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के फैसले पर मुहर लगा दी थी।

आपको बता दें कि अफजाल अंसारी माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं। वह गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा से सांसद हैं। वह 5 बार विधायक और 3 बार सांसद रह चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles