spot_img
spot_img
Friday, August 21, 2026
spot_img

वीएसवी इंटर कॉलेज जसपुर के छात्रों को पढ़ा कानून का पाठ

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्थानीय प्राविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा वीएसवी इंटर कॉलेज जसपुर में एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज ममता पंत रही। उनके पहुंचने पर कॉलेज की छात्राओं द्वारा उनके माथे पर तिलक लगाकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा कॉलेज के प्रबंधक सुभाष चंद्र अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य मेजर स्वतंत्र कुमार मिश्रा द्वारा उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने की तथा संचालन शिक्षक विनोद कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पीएलबी वीर सिंह गौतम ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण चार स्तरों पर काम करता है। तहसील विधिक सेवा समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधि सेवा प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण। उन्होंने बताया कि यह कानून 1987 में बना था।

पीएलबी सोनू कुमार गौतम ने नशे के बारे में जानकारी दी तथा छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की बात कही।

मुख्य अतिथि ममता पंत ने बच्चों को पॉस्को तथा नशे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 18 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यदि कोई लड़का संबंध बनाता है तो उस पर पोक्सो एक्ट लगता है। उन्होंने नशे पर फोकस करते हुए कहा कि नशा बच्चों पर दुष्परिणाम डालता है। हमें नशे से दूर रहना है तथा गलत लड़कों से दोस्ती नहीं करनी है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि हमें इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसी चीजों से बचना तथा नाबालिग बच्चों को बाइक नहीं चलानी चाहिए। यदि 18 साल से कम उम्र का लड़का बाइक चलाते पकड़ा जाता है तो उसके पिता के नाम 25000 रुपये का चालान कटेगा।

प्रभारी कोतवाल भोपाल राम पौरी ने छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी तथा नाबालिग बच्चों से बाइक ना चलाने के लिए कहा एवं उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई पर ध्यान दिए जाने की बात कही और कहा कि आप मेहनत करेंगे तो अच्छे नागरिक बनेंगे। अच्छी नौकरी प्राप्त करेंगे।

कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने कॉलेज की आख्या पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को स्कूल में समय से आने की बात कही एवं उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया।

कार्यक्रम के अंत मुख्य अतिथि ममता पंत ने दर्जनों छात्र-छात्राओं को लंच बॉक्स एवं पैन, कार्ड आदि देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता संदीप कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, मौहम्मद अजहरुद्दीन, पीएलबी टीम में वीर सिंह गौतम, सोनू कुमार, आदेश कुमार, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, आकाश कुमार, प्रीतम सिंह राणा, भुवनेश कुमार, दीपक कुमार, सतीश कुमार, अनिल कुमार, संगीता रानी, मुनेश, लता, पूजा, गंगा रानी तथा कॉलेज के शिक्षकों में अनिल कुमार चौहान, विनोद कुमार, डॉक्टर प्रफुल्ल कौशिक, राजीव कौशिक, नितिन गर्ग, सचिन गर्ग, राजीव चौहान, जितेंद्र पाल गंगवार, अजय चौहान, बीना, गीता, शिवानी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles