spot_img
spot_img
Thursday, September 10, 2026
spot_img

छुट्टी हो गई छुट्टी : उधम सिंह नगर में स्कूलों की हो गई छुट्टी

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डभ्एम उधम सिंह नगर ने कल 21 अगस्त को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।

उक्त आदेश जारी करते हुए डीएम उधम सिंह नगर नितिन भदौरिया ने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 20 अगस्त, 2026 को सायं 06ः30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही, पर्वतीय जनपदों में लगातार हो रही वर्षा के कारण जनपद अन्तर्गत बहने वाली नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।

उक्त कारणों से विद्यालय में जाने वाले छात्र/छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत जनपद ऊधम सिंह नगर के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा-12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों हेतु दिनांक 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। विद्यालयों के शिक्षक / शिक्षणेत्तर कार्मिक तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों की सहायिका/कार्यकर्ती अपने-अपने विद्यालय/ केन्द्र में उपस्थित रहेंगे तथा आवश्यकतानुसार विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उक्त आदेश से किसी भी प्रकार का विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत उल्लंघन माना जाएगा, जिसके लिए सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles