पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की सचिव ममता पंत के निर्देशन में जसपुर के स्थानीय प्राविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा एक शिविर का आयोजन राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बीआरसी जसपुर में किया गया।
टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को नालसा के द्वारा मध्यस्थता तंत्र के अंतर्गत विवादों के सौहार्दपूर्ण समयबद्ध और किफायती समाधान को बढ़ावा देना एवं इसके स्वैच्छिक स्वरूप अदालतों पर बोझ कम करना आदि के बारे में बताया।
इसी क्रम में 12 सितंबर को जसपुर के सिविल कोर्ट में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताते हुए कहा कि इस अदालत में सुलह समझौते के माध्यम से भरण पोषण, धन वसूली, श्रम विवाद, वैवाहिक मामले, विद्युत, चेक बाउंस, मोटर वाहन अधिनियम के मामले, वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना तथा विद्युत कर बिल संबंधित मामले, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व बाद भुगतान से संबंधित आदि मामलों का निपटारा किया जा सकता है।
शिविर में पीएलबी टीम में डॉक्टर वीर सिंह गौतम आकाश कुमार विकास कुमार दीपक कुमार, लता, मुनेश, प्रधानाचार्य अवधेश सिंह चौहान एवं उनके समस्त स्टाफ मौजूद रहे।




