spot_img
spot_img
Saturday, September 12, 2026
spot_img

छापा-छापा-छापा : जसपुर में 10 अस्पतालों पर छापा

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जिलाधिकारी उधम सिंह नगर व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार जसपुर क्षेत्र के अपंजीकृत अस्पतालों के संचालकों के खिलाफ छापामार अभियान चलाया गया। जिसके दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर दो नर्सिंग होमों को सील कर दिया गया और अन्य अपंजीकृत चिकित्सालयों के संचालकों को नोटिस दिए गए।

शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर डॉ. एसके गोस्वामी के निर्देश पर जसपुर क्षेत्र में एसीएमओ डॉक्टर हरीश पाण्डे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलौत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर, डॉक्टर जितेंद्र पंकज की टीम ने विभिन्न अपंजीकृत अस्पतालों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिसके दौरान क्षेत्र के 10 अस्पतालों पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान चेक किये जाने पर अनियमिताएं पाए जाने पर एनएम नर्सिंग होम एवं पब्लिक नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। जबकि अन्य अपंजीकृत अस्पतालों के संचालकों को नोटिस जारी किये गये।

बता दें कि जनपद ऊधम सिंह नगर में फैले झोलाछापों के खिलाफ नवनियुक्त सीएमओ डॉक्टर एस के गोस्वामी ने कड़ा रुख़ अपनाया है। उनके हवाले से चिकित्सा अधीक्षक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर डॉक्टर धीरेंद्र मोहन गहलौत ने बताया कि अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles