पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय चिकित्सालय, जसपुर पहुंचकर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान, तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक धीरेन्द्र मोहन गहलोत के साथ समस्त नगर मंडल बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की। उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और प्रदेशवासियों के हित से जुड़े उनके सार्वजनिक प्रयासों की चर्चा करते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है, जनता की सेवा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और उत्तराखंड के विकास में सक्रिय सहभागिता।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, उज्ज्वला योजना के जिला अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश सिंह, नीलकमल शर्मा, ललित शर्मा, संजय गर्ग, विजेंद्र सिंह गहलोत आदि मौजूद रहे।



