spot_img
spot_img
Thursday, September 17, 2026
spot_img

बाला जी मंदिर के पास हमलावरों ने किया युवक पर हमला

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : बालाजी मंदिर के पास एक कार सवार पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आपको बता दें कि गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू अपनी कार सं. यूके 06 एडब्लू 7879 से बाला जी मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक कुछ हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडों, पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

इसी दौरान गोपाल अधिकारी की पत्नी ने उन्हें कॉल की तो घायल गोपू ने घटना की जानकारी अपनी पत्नी को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सरकारी चिकित्सालय ले गये जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से संबंधित सभी पहलुओं पर अपनी जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने एवं अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles