spot_img
spot_img
Friday, September 18, 2026
spot_img

कार में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, 18 लाख की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नानकमत्ता (महानाद) : ऊधम सिंह नगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस ने दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 55.02 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आई-20 कार भी कब्जे में ली है। पुलिस ने बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई है।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 17 सितंबर 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी खटीमा नीरज सेमवाल के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रतापपुर पुलिस टीम ने नशे की तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने निशान सिंह (54) निवासी ग्राम मिलकमाफी, नानकमत्ता के कब्जे से 36 ग्राम स्मैक बरामद की। तौल करने पर इसका शुद्ध वजन 35.37 ग्राम निकला।

वहीं दूसरे आरोपी गुरुचरन सिंह (30) निवासी जालंधर, पंजाब और हाल निवासी कच्ची खमरिया, नानकमत्ता के कब्जे से 20.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसका शुद्ध वजन 19.65 ग्राम पाया गया। दोनों आरोपी आई-20 कार संख्या UK06BG-8090 से स्मैक का परिवहन कर रहे थे।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर नंबर 210/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों से स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, नानकमत्ता क्षेत्र में स्मैक और हेरोइन की तस्करी तथा नशे की बिक्री से जुड़े लोगों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में एसएचओ संजय पाठक, उपनिरीक्षक राज

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles