काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाईट्स में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) की संगठनात्मक जिला काशीपुर एवं महानगर शाखा के तत्वावधान में कार्यकारिणी विस्तार एवं सदस्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईवीएफ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल, जसपुर के पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल समेत अन्य अतिथियों ने कुलदेवी मां लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
इससे पूर्व जिला एवं महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि और संरक्षकों का बैज लगाकर, पटका पहनाकर तथा पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला एवं महानगर काशीपुर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से अनुमोदन पत्र प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला कार्यकारिणी में योगेश विश्नोई और महानगर में सतीश गोयल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र गुप्ता लोहिया, अशोक कुमार गुप्ता, नकुल अग्रवाल और अभिषेक गोयल को जिम्मेदारी दी गई। पीयूष अग्रवाल को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं नवनीत कुमार विश्नोई को जिला कोषाध्यक्ष तथा राजीव अग्रवाल को महानगर कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
इसके अलावा शरद गुप्ता, अमित गोयल, अधिवक्ता आनंद स्वरूप रस्तोगी, सचिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुनील कोठारी, जितेंद्र गुप्ता समेत कई सदस्यों को जिला एवं महानगर कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने अपने कर्मठ लोगों, उनकी सफलताओं और उपलब्धियों के माध्यम से इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थापित अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के करीब 20 करोड़ से अधिक वैश्य बंधुओं को एक मंच पर संगठित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
प्रदेश महामंत्री रमेश कुमार गोयल ने कहा कि आधुनिक समय की जरूरतों को देखते हुए वैश्य समाज के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष सेल का गठन किया गया है। इंटरनेट, ईमेल और नेटवर्किंग के माध्यम से देशभर के वैश्य समाज के लोगों एवं संस्थाओं से संपर्क स्थापित कर वैश्य एकता, व्यवसाय, रोजगार और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईवीएफ के व्यापारी, उत्पाद, विज्ञापन और वीआरएम समेत विभिन्न ऐप के माध्यम से भी समाज के उत्थान को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उत्तराखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन वैश्य समाज का बड़ा संगठन है, जिसमें समाज के 367 घटक शामिल हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और गौरव से जुड़ने तथा वैश्य समाज के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया ने कहा कि महानगर शाखा वैश्य समाज के सभी घटकों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव और वैमनस्य के समाज को संगठित एवं एकजुट करने का प्रयास कर रही है।
जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि गदरपुर, केलाखेड़ा, बाजपुर और सुल्तानपुर पट्टी में आईवीएफ की शाखाओं का गठन किया जा चुका है, जबकि जसपुर और रामनगर में शाखा गठन के प्रयास जारी हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री कौशलेश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एसपी गुप्ता, वीर भूमि युनाइटेड होम्स एमडी राजीव कुमार गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक लघु प्रकोष्ठ भाजपा ईश्वर चंद्र गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश महामंत्री रमेश कुमार गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, विश्नोई सभा अध्यक्ष राजवीर विश्नोई, कार्यक्रम संयोजक गंधार अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला कार्यकारी अध्यक्ष योगेश विश्नोई, उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता लोहिया, अशोक कुमार गुप्ता, अभिषेक गोयल, जिला महामंत्री डॉ. संजीव गुप्ता, जिला उपमंत्री शरद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार विश्नोई महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सतीश गोयल, उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, गदरपुर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, बाजपुर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सुल्तानपुर पटृटी अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, केलाखेड़ा अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अमित कुमार गोयल, सचिन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनोहर गुप्ता, अधिवक्ता आंनद स्वरूप रस्तोगी, डॉ. विनय जैन] सुनील कोठारी] विकास अग्रवाल] विकास गुप्ता] निकेश अग्रवाल] बृजेश कुमार गुप्ता] अंकुर गुप्ता समेत पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।



