spot_img
spot_img
Monday, October 26, 2026
spot_img

ब्लैकमेल कर 5 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में पूर्व विधायक की कथित पत्नी गिरफ्तार

हरिद्वार (महानाद) : पुलिस ने ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पूर्व विधायक की कथित पत्नी व अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी पूर्व विधायक की पुत्री ने 24 अक्टूबर की रात्रि को कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं। इसके अलावा व्हाट्सएप कॉल के जरिए रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में सहारनपुर स्थित उर्मिला सनावर के घर पर दबिश दकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कथित घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

उर्मिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। मामले में लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष का जवाब और जांच के निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है।

कौन हैं उर्मिला सनावर –
उर्मिला सनावर सहारनपुर की रहने वाली एक अभिनेत्री हैं, जो पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के साथ अपने संबंधों और अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी ऑडियो को लेकर चर्चा में आईं। उर्मिला खुद को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताती रही हैं। इस संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद और सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप भी हुए हैं।

अंकिता भंडारी केस में उन्होंने इस हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर कुछ ऑडियो और आरोप सार्वजनिक किए, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि होना जरूरी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles