जसपुर (महानाद) : रविवार को सिंघल नर्सिंग होम में लॉयन्स क्लब जसपुर ग्रेटर के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने फीता काटकर किया। इस पुनीत कार्य में क्लब सदस्यों व अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अमूल्य सहयोग प्रदान किया।
कैम्प के संयोजक लॉयन मुकेश चौहान ने रक्तदाताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करेगा। आपका यह महादान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ब्लड बैंक अधिकारियों व लॉयन्स क्लब द्वारा सभी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर अमित गर्ग, अंकुर बंसल, अवलोक जैन, राजाराम राजपूत, अवनीश चौहान, तरुण बंसल, मुकेश चौहान, सुधीर विश्नोई, मनोज चौहान, सुशान्त विश्नोई, कपिल राजन अग्रवाल, सुरेंद्र अरोरा, हर्षित अग्रवाल, डॉ. अजय गर्ग, मुनीश जैन, डॉ. आशु, तरुण गहलौत, नीरज अग्रवाल व अन्य लॉयंस साथी मौजूद रहे।



