विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जादू टोने के चक्कर में दो पक्ष आपस में थाने में ही भिड़ गये, पुलिस ने दोनों पक्षों के 3 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
आपको बता दें कि दिनांक 29.10.2026 को यामीन (45 वर्ष) पुत्र गुलाबी तथा शाकिर (25 वर्ष) पुत्र वाहिद एवं निसार (25 वर्ष) पुत्र बाबू निवासीगण दृबंगाली कालोनी, हेमपुर इस्माइल, काशीपुर कोतवाली आईटीआई आये। कोतवाली आकर यामीन ने दूसरे पक्ष पर जादू टोना का प्रयोग कर उसके पुत्र की तबियत खराब करने, वहीं, द्वितीय पक्ष द्वारा यामीन पर उनके घर की महिलाओं की छिपकर वीडियो बनाने के शक के कारण शिकायत करने लगे।
दोनों पक्ष कोतवाली परिसर में ही आपस में लड़ झगड़कर एक दूसरे पर आमादा फौजदारी होने लगे, जिन्हें पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, जो नहीं माने और गाली गलौज करते हुए एक दूसरे पक्ष पर अनर्गल आरोप लगाते हुए आमादा फौजदारी होने लगे। जिस पर उपरोक्त तीनों व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
पुलिस टीम में एसआई बसन्त पन्त तथा हे.कां. आन सिंह मेहरा शामिल थे।



