spot_img
spot_img
Friday, November 6, 2026
spot_img

रामनगर के नशा तस्करों को आईटीआई पुलिस ने किया गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कोतवाली आईटीआई व एसओजी काशीपुर की टीम ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए रामनगर के 2 नशा तस्करों का 8.510 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर उनकी बाइक को सीज कर दिया।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कल दिनांक 04.11.2026 को कोतवाली आईटीआई व एसओजी काशीपुर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आशीष कुमार आर्या (28 वर्ष) पुत्र जुगल किशोर आर्या निवासी कैनाल कॉलोनी, कोसी रोड, रामनगर जिला नैनीताल व रजत सागर (18 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र सागर निवासी भगवानदास आटा चक्की के पास, नई बस्ती, गुलरघट्टी, भावानीगंज, रामनगर, जिला नैनीताल के कब्जे से गड्डेश्वर मंदिर, चैती ग्राउंड, काशीपुर के पास से हीरो स्प्लेंडर बाइक में 8.510 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस टीम में एसआई बसन्त पन्त, हे.कां. सिराज हुसैन तथा एसओजी से हे.कां. विनय कुमार व हरीश गोस्वामी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles