spot_img
spot_img
Saturday, November 7, 2026
spot_img

पत्रकार रूपेश कुमार की तहरीर के आधार पर 3 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : जिन युवकों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने पत्रकार रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था अब पुलिस ने पत्रकार रूपेश कुमार की तहरीर के आधार पर उमें से 2 युवकों सहित तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि अनसुनी आवाज के संपादक (पत्रकार) रूपेश कुमार ने दिनांक 4.11.2026 की प्रातः 3.30 बजे तहरीर देकर बताया कि दिनांक 3.11.2026 की रात्रि के लगभग 11.30 बजे वह अपने कार्यालय मॉडल कालोनी, रुद्रपुर से अपने घर दिनेशपुर जा रहे थे कि कीरतपुर से आगे, फ्लाई अवोर के आस पास पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो संख्या यूके06 एजेड 9846 ने उनकी गाड़ी को दो बार पीछे से जबदस्त टक्कर मार दी। गाड़ी में 4-5 लोग थे, जिनमें कपिल शर्मा, ब्रजेश यादव, गौरव आदि थे।

रूपेश कुमार ने बताया कि उक्त लोग प्रार्थी को जान से मारने के इरादे से पीछे से गाड़ी पर टक्कर मार रहे थे, जिससे अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर इत्यादि में लग जाए और उन्हें जान माल का नुकसान हो जाए। इसके बाद उक्त लोगों ने उन्हें सामने से घेरकर जमकर लात घूंसों से मारपीट की। इस दौरान वे उन्हें पत्रकारिता भुला देने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

रूपेश कुमार ने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने उक्त तीन लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 324(2), 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई जीवन सिंह के सुपुर्द की है।

आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्रिजेश यादव की तहरीर के आधार पर पत्रकार रूपेश कुमार के खिलाफ ब्रिजेश यादव व उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने और ब्रिजेश के दोस्त गौरव पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने पुलिस द्वारा लगाई गई जानलेवा हमले की धारा को गलत पाते हुए उसे हटा दिया और पत्रकार रूपेश कुमार को जमानत दे दी थी।

बता दें कि उक्त घटना के क्रम में दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी तहरीर पुलिस को दी थी। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच करने के बजाय पुलिस ने पत्रकार रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब कोर्ट से जमानत मिलने और कोर्ट द्वारा बीएनएस की धारा 109 हटाने के बाद पुलिस ने आज 6 तारीख को रूपेश कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अब देखना है कि क्या रुद्रपुर पुलिस इतनी ही तीव्र गति से पत्रकार रूपेश कुमार के हमलावरों पर भी कार्रवाई करेगी जितनी तीव्र गति से उसने पत्रकार रूपेश कुमार के खिलाफ की थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles