spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

साहब मेरी जिंदगी बरबाद हो गई, करो कार्रवाई

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक युवती ने पुलिस से एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी जिंदगी बरबाद करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

काशीपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव में एक सिलाई सेंटर पर काम करती थी। एक दिन काशीपुर निवासी जावेद उसके सिलाई सेंटर पर आया और सरकार कि तरफ से एक स्कीम के तहत पैसा दिलवाने का झांसा देकर उसे एक होटल ले गया। वहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। और धमकी दी कि किसी को बताया तो वह उसके भाई को जान से मार देगा।

युवती ने बताया कि इस घटना के लगभग 2 हीने पश्चात उसकी शादी 22 मार्च 2020 को सोनीपत, हरियाणा के ग्राम नाहरी निवासी आशू के साथ हो गई। उसने बताया कि शादी कुछ दिनों बाद उसके पेट में दर्द हुआ तो उसके पति ने उसे डाॅक्टर को दिखाया तो डाॅक्टर ने बताया कि मुझे साढ़े तीन माह का गर्भ है। जिसके बाद 25 अप्रैल 2020 को उसका पति उसे दिल्ली में उसकी एक रिश्ते कि बहन के पास छोड़ गया और कहने लगा कि अब मैं तुझे अपने साथ नहीं रखूंगा, तू अपने बाप के घर चली जा।

युवती ने कहा कि जावेद के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जावेद के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles