spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

बड़ी कामयाबी : 03 किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

खटीमा (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर द्वारा जनपद क्षेत्रांतर्गत नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालो के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रख, कड़ी कारवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।उच्चाधिकारियों के निर्देशन में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक खटीमा नरेश चैहान के नेतृत्व में थाना खटीमा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बलदेव सिंह राणा पुत्र जगतदेव सिंह निवासी सबोरा, खटीमा को 03 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा गया।

अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 15/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कायाबी पर एसएसपी उधम सिंह नगर ने 2500 रुपए के ईनाम की घोषणा की है।

पुलिस टीम में निरीक्षक नरेश चौहान, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, होशियार सिंह, कां. चन्द्र सिंह, महेंद्र डंगवाल, नवीन कन्याल, नासिर शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles