spot_img
spot_img
Monday, October 19, 2026
spot_img

काशीपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 अआरा मशीनें सीज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज अवैध रूप से चल रही 5 आरा मशीनों को सीज कर दिया। वन विभाग द्वारा अचानक की गई इस कार्यवाही से अवैध रूप से आरा मशीन चला रहे कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि काशीपुर में लंबे समय से अवैध रूप से आरा मशीनें संचालित थी वन विभाग कार्यालय में तैनात अधिकारी इसको नजरअंदाज करते चले आ रहे थे, जिसकी शिकायतें रामनगर स्थित डीएफओ कार्यालय को लगातार प्राप्त हो रही थी। जिसके बाद आज प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर के द्वारा वन क्षेत्राधिकारी काशीपुर को दिए गए सख्त निर्देश के बाद आनन-फानन में वन क्षेत्राधिकारी काशीपुर द्वारा वन विभाग के एसडीओ जसपुर के साथ मिलकर काशीपुर में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों पर छापामार कार्यवाही की गई।

वन विभाग के इस कार्यवाही में वन विभाग के 2 दर्जन से अधिक कर्मचारी और अधिकारी सम्मिलित रहे। इस दौरान टीम के द्वारा काशीपुर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से संचालित की जा रही 5 आरा मशीनो को सीज कर दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles