spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जसपुर पूर्व प्रधानाचार्य की पत्नी कृष्णा सिंह ने ने श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु दिए 5 लाख

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत श्री रामसेवक टोली जसपुर नगर व क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घरों पर जाकर श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन एकत्र करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में मोहल्ला भूप सिंह निवासी एवं बीएसवी इंटर कॉलेज जसपुर के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय मेजर जयपाल सिंह की पत्नी कृष्णा सिंह ने भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख रुपए का चेक सहयोग राशि हेतु भेंट किया।

श्रीराम सेवक टोली के सदस्यों ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से 5 फरवरी 2021 तक चलाया जाएगा। श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान की टोली में आरएसएस के जिला प्रचारक सौरभ कुमार, जिला कार्यवाह राजीव कौशिक, पृथ्वी सिंह गहलौत, जितेंद्र कुमार, बलविंदर सिंह, आशीष चैबे, शिवा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यहां बता दें कि श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु रामसेवक टोली के व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घरों में निधि संग्रह हेतु पहुंचने पर महिलाएं एवं पुरुष उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। एक और जहां महिलाएं श्री राम सेवक टोली का थाली और आरती लेकर स्वागत कर रही हैं। वहीं पुरुष वर्ग श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह टोली का मुंह मीठा कर स्वागत कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर हम श्रीराम सेतु निर्माण में सहयोग नहीं कर सके तो अब मंदिर निर्माण में पीछे नहीं हटेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles