spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

ओज कवि अनिल सारस्वत ने किया शहीद मुकेश कुमार की धर्मपत्नी को सम्मानित

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : वीर रस के प्रसिद्ध कवि अनिल सारस्वत ने रविवार को मिशन श्रद्धांजलि माह जनवरी के अंतर्गत अमर शहीद मुकेश कुमार की धर्मपत्नी नीलम देवी को उनके निवास ग्राम नंदरामपुर, तहसील काशीपुर जिला उधम सिंह नगर पर जाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रोहित कुमार, सुरेश शर्मा, श्याम माॅडर्न जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा, अमित कुमार शर्मा, वेद प्रकाश शुक्ला, शहीद के ससुर चंद्रपाल सिंह, बेटे विशाल कुमार एवं ऋषभ कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शहीद के परिजनों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, 2100 रुपये व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

ओज कवि सारस्वत अब तक 27 शहीदों के परिवारों को सम्मानित कर चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles