spot_img
spot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_img

संयुक्त व्यापारी मंडल ने आयोजित किया सम्मान सामारोह

प्रांजल माहेश्वरी
चांदपुर (महानाद) : संयुक्त व्यापारी मंडल शंकर बाजार ने व्यापारियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन सौभाग्य बैंकेट हाॅल में आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रकाश वर्मा एवं अध्यक्षता सुनील कुमार वर्मा ने की। कार्यक्रम का आरम्भ राष्ट्रगान से किया गया।

इस मौके पर व्यापारियों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर, बांट निरीक्षक संजय सरोज व शहर इंचार्ज धर्मेंद्र गिरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने7अपने विचार रखे।

व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों को मौजूदा समय में व्यापार करने बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से व्यापारियों के साथ संयम बरतने का क्या अनुरोध किया। उन्होंने बाट माप निरीक्षक से कहा कि निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को सहलियत प्रदान करें।

अशोक कुमार नेता ने व्यापारियों को कार्यक्रम के आयोजन की शुभकामनाएं दीं और अधिकारियों ने भी व्यापारियों को पूरा आश्वस्त किया है कि हमारी तरफ से किसी भी परेशानी व किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग पुलिस की तरफ से बिल्कुल निश्ंिचत रहे। पुलिस किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं करेगी और व्यापारियों के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने कहां कि मैं इस पद पर नौकरी कर रहा हूं तो सिर्फ आप लोगों के लिए कर रहा हूं। अगर आप लोगों को किसी भी पुलिसकर्मी से परेशानी है या सुरक्षा की दृष्टि से किसी व्यापारी को कोई समस्या है तो समस्या को आकर मुझे अवगत कराएं।

बाट माप निरीक्षक संजय सरोज ने व्यापारियों को पूरा आश्वस्त किया कि बाट माप निरीक्षण के दौरान उनके साथ किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी व्यापारियों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल हर तरह से व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। अगर किसी व्यापारी को किसी भी तरह की कोई समस्या है तो उसके लिए समस्त व्यापारी मंडल एकजुट होकर उस व्यापारी के साथ हैं।

कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार मंडल के संरक्षक कृष्ण अवतार, कांति शरण, कीर्ति प्रकाश जैन, व्यापारी नेता संयुक्त व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय कुमार, ज्ञान प्रकाश वर्मा, गौरव अग्रवाल आफाक अहमद, मोहन बंसल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, सुमित नारायण, राजीव कुमार मित्तल, अर्पित अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मनोज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles