spot_img
spot_img
Monday, October 19, 2026
spot_img

दिल्ली कूच से रोके जाने पर किसानों ने लगाया धनौरा-गजरौला मार्ग पर जाम

अक्षय अग्रवाल
अमरोहा (महानाद) : जनपद के मंडी धनौरा में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के आवाहन पर दिल्ली के लिए कूच करने जा रहे किसानों ने प्रशासन के रोकने पर हंगामा काटना शुरू कर दिया और धनौरा-गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया है। जिन्हें सड़क से हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हैं।

बता दें कि दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के बयान के बाद किसान दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं। लगातार किसान नेता राजेश टिकेट के बयान पर दिल्ली के लिए जा रहा है। किसानों को रोकने के लिए यूपी सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। अमरोहा के धनौरा में भी किसान बड़ी तादाद में दिल्ली जा रहे थे जिन्हें जब प्रशासन ने रोका तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कड़े रुख के बाद किसान गुस्से में आ गए और उन्होंने धनौरा-गजरौला मार्ग जाम कर दिया। प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी किसानों को मनाने में लगे हैं लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं है।

एक किसान नेता का कहना है कि वह दिल्ली जाकर ही मानेंगे और अब सरकार से आर-पार की लड़ाई होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles