spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

शुरु हुआ हल्दुआ शाहू-हरियावाला मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य, ग्रामवासियों में खुशी की लहर

नरेश खुराना

हल्दुआ शाहू (महानाद) : ग्राम हल्दुआ शाहू-हरियावाला मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरु होने से समस्त ग्रामवासियों में खुशी की लहर है।

बता दें कि हल्दुआ शाहू-हरिया वाला मुख्य मार्ग लगभग 6 किलोमीटर लंबा है, जो पिछले 4 वर्षों से ज्यादा समय से खस्ता हालत में था और गांव वासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम हल्दूआ शाहू के जनप्रतिनिधियों और युवा समाजसेवियों के द्वारा उक्त मार्ग के निर्माण के संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को लगातार शिकायतें प्रेषित की जा रही थीं। जिस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग काशीपुर के अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मार्ग को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकेृत करवा दिया गया है और उक्त मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्ग निर्माण प्रारंभ करवाने पर समस्त ग्रामवासियों ने सरकार व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का एवं जनप्रतिनिधियों का दिल से आभार जताया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles