spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

हल्द्वानी : घर से 200 मीटर दूर मिला लापता महेश चंद्र का शव

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : टांसपोर्ट नगर क्षेत्र में देर रात से गायब एक व्यक्ति का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही टीपी नगर चैकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलतते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार रामपुर रोड, पंचक्की निवासी महेश चंद्र (उम्र 45) साल कल शाम से गायब थे। उनके परिजनों ने टीपी नगर चैकी में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रात भर खोजबीन के बावजूद लापता महेश का कहीं पता नहीं चला। सुबह उनके घर से ही 200 मीटर दूर नहर में किसी ने अज्ञात लाश होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शिनाख्त की तो पता चला कि मृतक रामपुर रोड का ही रहने वाला महेश चंद्र है। मृतक के दो बच्चे हैं वह कल देर शाम से लापता था।

चैकी इंचार्ज टीपी नगर संजीत राठौर का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणांे का पता चल सकेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles