ईओं के न आने से नाराज सैकड़ों महिलाओं ने घेरी नगर पंचायत, किया धरना प्रदर्शन

0
89

अब्दुल सत्तार
पिरान कलियर (महानाद) : मंगलवार को कलियर नगर पंचायत को सैकड़ांे महिलाओं ने घेर कर ईओ के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि कलियर नगर पंचायत का ईओ यहां नहीं आता है। ईओ के न आने से नगरवासियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे नगर पंचायत विकास के मामले पिछड़ता जा रहा है। ईओ के नहीं आने से प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने ईओ पर आरोप लगाकर कहा कि सरकार द्वारा एक पॉलिसी बनाकर नगरवासियों के लिए 1200 शौचालय का बजट आया हुआ है। जिसका वितरण ईओ के नहीं आने से हो नहीं पा रहा है।

बता दें कि कलियर नगर पचायत में तैनात ईओ विनोद श्रेय का विवादित इतिहास रहा है। वे अपनी हठधर्मिता के चलते मशहूर हैं। बताया गया है कि ईओ विनोद श्रेय उत्तराखंड के थराली नगर पंचायत में तैनात रहते हुये अपनी हठधर्मिता के चलते ही सस्पेंड रह चुका है। इसी हठधर्मिता चलते कलियर नगर पंचायत में भी स्थानीय लोगांे का गुस्सा आज उनके खिलाफ फूट गया और ईओ के खिलाफ विरोध-प्रर्दशन कर नगर पंचायत से तत्काल हटाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि कलियर नगर पंचायत में सालों से तैनात ईओ विनोद श्रेय नगर पंचायत मंे नहीं आते हंै। जिससे नगर का विकास नहीं हो पा रहा है। जो पिछले एक वर्ष से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।

Advertisement

प्रदर्शन करने वाली महिलाओं जरीना, हसीना, रंजीता, सुमन, राजो देवी, नर्गिस,जुल्फाना आदि ने बताया कि नगर पंचायत में ईओ के आने से लोगों के अंदर एक आस जगी थी कि अब नगर पंचायत में विकास की गति को बल मिलेगा पर उसके उल्टा हो गया और नगर पंचायत में विकास कार्यों का पहिया पृरी तरह ठप हो गया है। ईओ विनोद श्रेय महीनों-महीनों तक नगर पंचायत से गायब रहता है। जिससे नगर की जनता परेशान हो गई है। नगरवासियों को प्रमाण पत्र बनवाने में सालों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की पॉलिसी के तहत नगर पंचायत में 1200 शौचालय का बजट आया हुआ है। जो नगरवासियों को वितरण होना था। लेकिन ईओ के न आने के कारण यह बजट धूल फांक रहा है। और सरकार द्वारा दिया गया यह बजट तथा सरकार की पॉलिसी को यह ईओ पलीता लगा रहा है। नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं हो पा रही है। तमाम फाईलें अटकीं पड़ी हुई है। स्थानीय लोगो ने साफ ने कहा कि यदि सरकार द्वारा नगर पंचायत से कथित ईओ को नहीं हटाया गया तो नगरवासी सरकार के खिलाफ मुखर होकर मोर्चा खोल देंगे।

ईओ के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली के सामने उग्र धरना-प्रदर्शन कर उनसे ईओ को तत्काल हटाने की माँग की। शफक्कत अली ने प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को आश्वासन दिया है कि मामले का हल जल्द ही निकाला जायेगा।

अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने बताया ईओ विनोद श्रेय की वजह से नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेरे द्वारा भी पिछले 9 माह से बार-बार ईओ की कार्यप्रणाली को लेकर समझाया गया है पर ईओ अपनी हठधर्मिता के चलते किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा ईओ की कार्यप्रणाली को लेकर शासन-प्रशासन को लिखित में अवगत करा चुके हैं पर शासन-प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई मामले को लेकर कार्रवाई नही है। जिससे नगर पंचायत के निर्माण कार्यों मे बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

इस अवसर पर हसीना, रहीशा, जैतून, अंजुम, जुल्फानी, हादिशा, नीता देवी, रमेशो देवी, जरीन खातून, गुलशाना, दिलशाना, सुमन देवी, रिजवान, गुलशेर अब्दुल हमीद, शान गफ्फार, शेर अली, इब्राहिम, इस्राइल, रमेश, जयराम आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here