spot_img
spot_img
Monday, October 19, 2026
spot_img

एसपी कान्वेंट स्कूल ने निकाली जागरूकता रैली

प्रांजल माहेश्वरी
चांदपुर (महानाद) : एसपी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल, चांदपुर तिगरी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूल के बच्चों ने सड़क सुरक्षा रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों ने बिना हेलमेट पहनकर चलने वाले बाइक चालकों को गुलाब का फूल देकर उनसे हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का आग्रह किया और यातयात के नियमों का पालन करने की अपील की।

रैली के बाद विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबन्धक अनन्त अग्रवाल ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य बाहर आलम ने किया। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ व छात्र/छात्रायें मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles