spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

एसआई सहित 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, देवेंद्र गौरव बने काशीपुर के नए एसएसआई

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर ने  अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सुल्तानपुर पट्टी चौकी के एक एसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है वहीं पांच उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में सुल्तानपुर पट्टी चौकी के एसआई विपिन चंद्र जोशी, सिपाही अमित जोशी, सुबोध शर्मा, दर्शन सिंह तथा बबलू गोस्वामी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

उधर, एसएसपी की ओर से मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार एसआई कमाल हसन को विशेष अभियान (एसओजी) के प्रभारी से सुल्तानपुर पट्टी चौकी का प्रभारी, सतीश कापड़ी को एसएसआई काशीपुर से रुद्रपुर प्रथम, देवेन्द्र गौरव को एसएसआई बाजपुर से एसएसआई काशीपुर, एसआई रमेश तिवारी को एसएसआई रुद्रपुर से एसएसआई द्वितीय रुद्रपुर तथा राजेश पांडे प्रभारी मादक द्रव्य निरोधक बल (एडीटीएफ) को एसओजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles