spot_img
spot_img
Monday, July 13, 2026
spot_img

पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध तमंचे के साथ पकड़ा युवक

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध तमंचे के साथ एक युवक को दबोच लिया।

बता दें कि एसआई अनिल आर्य कांस्टेबल गंगन भंडारी तथा संजय सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे पड़ाव के पास एक युवक पुलिस को देख कर भागने लगा। जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम विमल राजपूत पुत्र गणेश निवासी रेलवे पड़ाव, रामनगर, नैनीताल बताया।

पुलिस ने 4/25ए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles