spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमवीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर लगाये 100 करोड़ महीना वसूली करने के आरोप

मुंबई (महानाद) : मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमवीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर गंभीर आरोप लगाये हैं।

अंबानी के एंअीलीया के पास विस्फोटक बरामद होने के मामले में मुंबई के कमिश्नर पद से हटाये गये परमवीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मंत्री उनसे हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का दबाव डाल रहे थे। परमवीर सिंह ने कहा कि देशमुख ने सचिन वझे से हर महीने 100 करोड़ रुपये की मांग की थी। परमवीर सिंह ने कहा कि गृहमंत्री सचिव वझे को कई बार अपने घर बुलाया और कहा कि मुंबई में 1750 बार एवं रेस्टोरेंट हैं। सचिन वझे ने देशमुख से कहा था कि यदि हर एक से 2-3 लाख रुपये मिले तो 40-50 करोड़ ही जमा हो सकते हैं।

परमवीर सिंह ने कहा है कि उन्हें यह बात सचिव वझे ने ही बताई थी।

वहीं, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles